Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने डीसी से रखी मांग कहा जिला कुल्लू में जल्द की जाए जेसीसी की बैठक

December 21, 2023

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने डीसी से रखी मांग कहा जिला कुल्लू में जल्द की जाए जेसीसी की बैठक

जिला कुल्लू में जेसीसी की बैठक को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग से मिला। तो वहीं उन्होंने डीसी से मांग रखी की जिला कुल्लू में कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका समाधान जिला स्तर पर किया जा सकता है। ऐसे में उन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द जेसीसी की बैठक आयोजित की जानी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जिला कुल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज का कहना है कि लंबे समय से जेसीसी की बैठक नहीं हो पाई है। जिसके चलते कर्मचारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर भी कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित की जा रही है और ब्लॉक स्तर पर भी कर्मचारियों को क्या दिक्कत पेश आ रही है। उसका भी एक मांग पत्र जल्द तैयार किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर कर्मचारियों को पार्किंग, सरकारी भवनों सहित अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और उन सभी समस्याओं का समाधान विभागों के प्रमुख कर सकते हैं। इसलिए डीसी कुल्लू से मांग रखी गई है कि जल्द से जल्द जेसीसी की बैठक आयोजित की जाए और उसके बाद अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के द्वारा अपनी मांगों को प्रदेश स्तर की जेसीसी की बैठक में भी उठाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें