Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mansa Devi मेले में नूरा सिस्टर्स का हुआ विराेध, लगे ‘गो बैक’ के नारे, माहौल हुआ तनावपूर्ण

April 5, 2023

Mansa Devi मेले में नूरा सिस्टर्स का हुआ विराेध, लगे ‘गो बैक’ के नारे, माहौल हुआ तनावपूर्ण

सोलन (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायिका नूरा सिस्टर को बुलाने पर हिंदू जागरण मंच के सदस्य सड़क पर उतर आए हैं। शाम करीब 05:30 बजे धर्मपुर के पड़ाव में मंच के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जहां उन्होंने नूरा सिस्टर्स गो बैक के नारे लगाए। वहीं मेला कमेटी के खिलाफ भी नारेबाजी की। कुछ देर के माहौल तनाव पूर्ण हो गया। इस दौर हिन्दू जागरण मंच के मानव शर्मा ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच के तीन सदस्यों को बिना किसी कारण पुलिस ने पकड़ा हुआ है। उन्होंने मेला कमेटी से जवाब मांगा की किस धारा में उन्हें अंदर किया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

गौर रहे कि जिला के धर्मपुर में जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेला तीन दिन तक आयोजित किया गया। मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक संध्या में मेला कमेटी की ओर से नूरां सिस्टर्स को स्टार कलाकार के रूप में बुलाया गया। लेकिन इनके आने को लेकर हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने नारेबाजी कर दी। हिंदू जागरण मंच के सदस्य करीब 04ः30 बजे धर्मपुर बाजार में एकत्र होने शुरू हुए। इसके बाद वह 05ः00 बजे पड़ाव पर इकठ्ठा हुए और नूरां सिस्टर्स गो बैक के नारे लगाए। नारेबाजी होता देख मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती हो गई। इसी बीच हिंदू जागरण मंच का प्रदेश पदाधिकारी मानव शर्मा भी पहुंचे। इसके बाद कालका-शिमला एनएच पांच के किनारे नारेबाजी हुई।

इस दौरान पकड़े गए दो मुख्य सदस्यों मनोज, अजय गर्चा को छोड़ने के लिए भी कहा। वहीं इसी दौरान एक ओर सदस्य अक्षय सूद को भी पुलिस ले गई। जिसके बाद हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने स्कूल रोड पर बैठ गए। ऐसे में माहौल काफी खराब हो गया। जिसे देखते हुए पुलिस को क्यूआरटी बुलानी पड़ी। क्यूआरटी वैन में सभी को पुलिस थाने की ओर ले गई।

उधर, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने कहा कि जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या वीरवार को ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। लेकिन हिंदू जागरण मंच के कुछ लोगों ने नूरां ‌सिस्टर्स को मेले में बुलाने को लेकर विरोध किया और नारेबाजी भी की। उन्हें हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें