Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में दूध के साथ अब घी, पनीर, बटर भी हुआ महंगा, मिल्क फेडरेशन ने बढ़ाए दाम

July 4, 2024

हिमाचल में दूध के साथ अब घी, पनीर, बटर भी हुआ महंगा, मिल्क फेडरेशन ने बढ़ाए दाम

रामपुर बुशहर: हिमाचल प्रदेश में दूध महंगा होने के बाद अब  मिल्क फेडरेशन ने दूध के दामों में वृद्धि कर दी गई है। दूध में  2 रुपए की वृद्धि कर दी है। अब मिल्क फेडरेशन का दूध 47 की बजाय 49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं घी 670 रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। पहले 620 रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता था ऐसे में 50 रूपए का इजाफा किया गया है। वहीं पनीर 360 रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है। पहले 340 रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता था इसमें भी 20 रूपए का इजाफा किया गया है।

वहीं बटर 580 रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिलना शुरू हो गया है। पहले 540 रूपए प्रति किलो के हिसाब से मिलता था। इसमें भी 40 रूपए का इजाफा हुआ है। यह दाम 20 जुन से बढ़ा दिए गए हैं। प्रदेश में 6 मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट हिमाचल मिल्क फेडरेशन के है । प्रदेश में मुख्य प्लांट में शिमला के दतनगर में ये मिल्क प्लांट हैं।  इस प्लांट में चिलिंग सेंटर से दूध एकत्रित किया जाता है। यहां से प्रतिदिन  दूध , घी , पनीर  व बटर प्रोसेस कर लोगों को उपलब्ध करवाया जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें