Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजेंद्र राणा को Congress ही सिखा रही अब सबक : अर्चना चौहान

December 13, 2023

राजेंद्र राणा को Congress ही सिखा रही अब सबक : अर्चना चौहान

सुजानपुर (गौरव जैन) : महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विधायक राजेंद्र राणा को अब कांग्रेस ही सबक सिखाने पर उतारू है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राजेंद्र राणा ने इस बार लोगों को गुमराह कर यह यकीन दिलाया था कि राणा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में बड़ा पद लेंगे। अब मुख्यमंत्री तो दूर की बात , कांग्रेस सरकार के अंदर उन्हें मंत्री तक नहीं बनाया जा रहा है।

अर्चना चौहान ने कहा कि कांग्रेस संगठन भी राजेंद्र राणा की छल कपट और फरेब की राजनीति को समझ चुका है। यही कारण है कि राजेंद्र राणा का नाम मंत्रीमंडल लिस्ट से हमेशा गायब रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के आते ही सुजानपुर में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। जिन सड़कों का निर्माण हो रहा है उनके लिए फंडिंग केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सेंटर से की गई है।

अर्चना चौहान ने कहा कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। लोगों से झूठ बोल राणा विधायक तो बन गए, लेकिन उनके द्वारा सरकार में बताए कोई कार्य न होने से अब राणा के समर्थक प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के समर्थन में वापिस भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है और कांग्रेस केवल एक धोखा है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने सोमवार को गांधी चौक में कांग्रेस के विरोध में भाजपा की आक्रोश रैली में उमड़ी महिलाओं की भीड़ ने बता दिया कि लोग कांग्रेस से कितने नाराज हैं। सुजानपुर में भी राजेंद्र राणा लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें