Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं काटने होंगे निजी अस्पतालों के चक्कर, क्षेत्रीय अस्पताल को मिला रेडियोलॉजिस्ट

April 1, 2023

अब अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं काटने होंगे निजी अस्पतालों के चक्कर, क्षेत्रीय अस्पताल को मिला रेडियोलॉजिस्ट

कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल को आखिरकार लंबे समय के बाद रेडियोलॉजिस्ट मिल ही गया। तो वहीं अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने होंगे। वही, सीपीएस सुंदर ठाकुर ने ढालपुर अस्पताल का निरीक्षण किया और यहां पर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। सुंदर ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से यहां पर रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा था। वह अब भर गया है। वही यहां पर अल्ट्रासाउंड की आधुनिक तकनीकी दो मशीनें भी स्थापित की गई है।

इसके अलावा अन्य मशीनों को खरीदने के लिए भी जल्द ही बजट जारी कर दिया जाएगा। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि जहां पूर्व में आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चिकित्सकों की कमी रहती थी वहां अब धीरे धीरे सारे के सारे डॉक्टरों के पद भरे गए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दो-दो रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा बीमारों को अब अल्ट्रासाउंड के लिए अब निजी चिकित्सा संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले समय में आधुनिक तकनीक वाली अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि इस सुविधा से जनता को लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दाखिल मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने के साथ साथ अस्पताल परिसर में ही रियायती दरों पर दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम के लिए व्यवस्था की जाएगी तथा डे -केयर सेंटर को भी ढालपुर में बनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें