Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू में अब लोगों को आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात, नगर परिषद चलाएगा नसबंदी अभियान

कुल्लू: जिला कल्लू के मुख्यालय ढालपुर, अखाड़ा बाजार, सरवरी सहित अन्य इलाकों में जहां इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। तो वहीं अब कुल्लू शहर में लोगों को आवारा कुत्तों से ही निजात मिलने वाली है। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा इसके लिए अब कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। वही ढालपुर मैदान में जो घोड़े और खच्चर खुले में घूम रहे हैं। ऐसे में खच्चर के मालिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन मालिकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है और सितंबर माह की शुरुआत में कुत्तों की नसबंदी का कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। पत्रकारों को जानकारी देते हुए नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि आए दिन कुल्लू शहर में आवारा कुत्तों का आतंक भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब नगर परिषद कुल्लू के द्वारा इसके लिए योजना तैयार की गई है। वहीं अगर कोई समाज सेवी संस्था भी इस अभियान में शामिल होना चाहती है तो नगर परिषद कुल्लू के द्वारा उनका भी पूरा सहयोग किया जाएगा। ऐसे में जहां से कुत्तों को उठाया जाएगा। नसबंदी करने के बाद उनकी पूरी देखभाल भी की जाएगी और जब वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। तो उन्हें वहीं पर छोड़ दिया जाएगा। ताकि शहर में अब आवारा कुत्तों की तादाद ना बढ़ सके। इसके अलावा नगर परिषद कुल्लू के द्वारा एक और निर्णय दिया गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें दर्ज करवाई है कि कुल्लू शहर के ढालपुर मैदान में इलाकों में भी घोड़े खच्चर सारा दिन घूमते फिरते रहते हैं। जिससे स्कूली बच्चों को भी डर बना रहता है। अब घोड़े खच्चर को भी लाने के लिए समय तय किया गया है और उसके बाद भी अगर कोई घोड़ा या खच्चर खुले में घूमता हुआ पाया गया। तो नगर परिषद कुल्लू के द्वारा घोड़े के मालिक पर जुर्माना भी किया जाएगा।

Exit mobile version