Site icon Dainik Savera Times

बच्चों पर फैल रहा अब साइबर शिकारीयों का जाल, बैंक खाते से उड़ाए 18 हजार रुपए

जोगिंदर नगर: हिमाचल में अब बच्चों पर साइबर शिकारी अपना जाल फैला रहे है। साइबर अपराधी बच्चों को टारगेट कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। तमाम जागरूकता के बावजूद जब पढ़े लिखे बच्चे साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस जाते हैं तो उनके लिए किशोर किशोरियों को निशाना बनाना और आसान हो जाता है।

वीरवार को जोगिंदर नगर में साइबर क्राइम की एक घटना पेश आई जिसमें शातिरों ने बैंक खाते से 18 हजार रुपए उड़ा लिए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोगिंदर नगर के पंचजन निवासी एशिका ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है की उसके मोबाइल पर 8260231505 और 6901142167 नंबरों से फोन आया की उसके पिता ने उनके पैसे देने है।अगर वो पैसे ट्रांसफर नहीं करती हैं तो उन पर कोर्ट केस कर देंगे।इस पर शातिरों ने डरा धमका कर 18 हजार रूपए खाते से उड़ा लिए।थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा की उक्त मामला साइबर ठगी का पेश आया है। शिकायत दर्ज कर पुलिस साइबर क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। मामले को सुलझाने के लिए संबंधित बैंक और संबंधित मोबाइल कंपनी से जानकारी एकत्रित की जा रही है।ठगी के इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा की शातिर ठगी के नए नए तरीके अपनाकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने आम समाज को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक होने की बात कही।उन्होंने कहा की उक्त नंबरों से यदि इस तरह की कॉल आए तो घबराएं नहीं अपने माता पिता को इस बारे तुरंत बताएं ताकि इस तरह की साइबर ठगी को रोका जा सके।

Exit mobile version