Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब आप घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते है मां चिंतपूर्णी का प्रसाद व मंदिर का स्वरूप

October 29, 2023

अब आप घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते है मां चिंतपूर्णी का प्रसाद व मंदिर का स्वरूप

ऊना (राजीव भनोट): विश्व भर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी से श्रद्धालु अब घर बैठे प्रसाद व मां चिंतपूर्णी का स्वरूप मंगवा सकते हैं ।चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट द्वारा यह नई सुविधा श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है ।इस नई सेवा का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय विश्रामगृह में किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने प्रसाद व माँ चिंतपूर्णी के स्वरूप के स्मृति चिन्ह का अवलोकन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को करवाया। वही उनके माध्यम से इस सेवा की शुरुआत करवाई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार को भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है, बेहतर व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को मिले इसके लिए काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए धार्मिक स्थलों के लिए परिवहन निगम की बस से चलाई जा रही हैं ।उन्होंने कहा कि खाटू श्याम के लिए बस चलाई गई है ।वहीं अब अयोध्या के लिए भी परिवहन निगम जल्द बस चलाएगा ।उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तार को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 3-डी दर्शन की सुविधा भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवा दी गई है । सुगम दर्शन योजना सफलता से चल रही है जिसके माध्यम से एक करोड़ से ज्यादा चिंतपूर्णी मंदिर को श्रद्धालुओं से प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़े स्तर पर यह मांग भी रही है की मां चिंतपूर्णी का प्रसाद ऑनलाइन मिल सके ,माँ चिंतपूर्णी जी का स्वरूप मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट के अध्यक्ष व जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने बेहतरीन प्रयास किया है ₹1100 में ऑनलाइन घर बैठे मां चिंतपूर्णी का प्रसाद मंगवाया जा सकता है , जिसकी पैकिंग बेहतर डिब्बे में कई गई है, प्रसाद योजना के तहत , इसमें मां की चुन्नी ,प्रसाद ,भोग व चरणामत सभी श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगा।उन्होंने कहा कि यही नहीं मां चिंतपूर्णी का स्वरूप स्मृति चिन्ह के रूप में बनाया गया है। यह भी ऑनलाइन मंगवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार ऐसा प्रयास है जिससे श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के मंदिर के स्मृति चिन्ह को अपने घर में स्थापित कर सकते हैं, प्रसाद घर बैठे मंगवा सकते हैं ।उन्होंने कहा कि मां चिंतपूर्णी ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की जा रही है और आने वाले समय में सुविधाओं में और इजाफा किया जाएगा ।

प्रसाद व स्मृति चिन्ह के लिए लगेगा काउंटर

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि माँ चिंतपूर्णीने ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधीश ऊना ने बताया है कि ऑनलाइन प्रसाद व समिति चिन्ह के अलावा प्रसाद व स्मृति चिन्ह मां चिंतपूर्णी मंदिर से भी प्राप्त किया जा सकता है इसके लिए विशेष काउंटर मां चिंतपूर्णी मंदिर में स्थापित किया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु प्रसाद व स्मृति चिन्ह ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें