Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंडी में नवंबर के दौरान होंगे विभिन्न राष्ट्रीय सर्वेक्षण

November 3, 2026

मंडी में नवंबर के दौरान होंगे विभिन्न राष्ट्रीय सर्वेक्षण

NSO Conducts Multiple Surveys in Mandi During November : मंडी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से नवंबर 2026 के दौरान मंडी जिले में विभिन्न राष्ट्रीय सर्वेक्षण करवाए जा रहे हैं। इनमें श्रम बल, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों, घरेलू आय, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, प्रवासन और कृषि परिवारों से जुड़े सर्वेक्षण शामिल हैं। इनसे जुटाए जाने वाले आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में किया जाएगा। एनएसओ ने चयनित परिवारों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों से सर्वेक्षण टीमों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की है।

इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विकास योजनाओं तथा नीतियों के निर्माण में किया जाता है। उन्होंने बताया कि नवम्बर, 2026 के दौरान मण्डी जिले में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) का आयोजन घरबासड़ा, मण्डी, हयूण में, वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण (ASUSE) मण्डी तथा शिहल में, राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण (NHIS) सारी व दाण में, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) सर्वेक्षण मण्डी, तुंगाधार, महादेव, साई तथा शाकरा में, प्रवासन सर्वेक्षण (Migration) गौड़ा गागल व सरकाघाट में, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (AIDIS), कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण (SAS) का कुन्नु में संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रशिक्षित एनएसओ अधिकारी/कर्मचारी सुरक्षित डिजिटल उपकरणों एवं वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी एकत्र करते हैं। सभी सूचनाएँ पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। उन्होंने सभी चयनित परिवारों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों व कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग प्रदान करें। इस तरह का सहयोग सशक्त सांख्यिकीय प्रणाली, बेहतर नीति निर्माण एवं राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें