Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में संपन्न हुआ एनएसएस शिविर

December 20, 2023

शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में संपन्न हुआ एनएसएस शिविर

कुल्लू के ढालपुर के शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आज समापन हुआ । इस शिविर का समापन स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर के द्वारा किया गया। तो वही इस सात दिवसीय शिविर में 55 स्वयंसेवकों ने भाग लिया था । शिविर के समापन अवसर पर जहां एनएसएस का झंडा उतारा गया। तो वहीं 7 दिनों तक शिविर में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी आयोजित की गयी । शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने बताया कि एनएसएस शिविर में छात्र शिक्षा के अलावा अन्य गतिविधियों के बारे में भी ज्ञान हासिल करते हैं। तो वहीं सामाजिक गतिविधियों को किस तरह से बढ़ावा दिया जाए। इसके बारे में भी उन्हें विशेष रूप से जानकारी दी जाती है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर का कहना है कि एनएसएस के शिविर में छात्र समाज के बीच नशा, आपसी समर्पण सहित अन्य सामाजिक भावनाओं के बारे में ज्ञान हासिल करते हैं। ताकि वे समाज में जाकर एक नई दिशा प्रदान कर सकें। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा 7 दिनों तक यहां स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी भी हासिल की । वहीं एनएसएस शिविर के कार्यक्रम अधिकारी लाल सिंह चौहान ने बताया कि इस शिविर में स्वयंसेवक प्रभात फेरी के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी कार्य किया ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें