Site icon Dainik Savera Times

NSUI चुनाव का बिगुल, ऑनलाइन नामांकन शुरू

NSUI election bugle sounded : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में एनएसयूआई ने संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार ऑनलाइन माध्यम से नामांकन लेकर कॉलेज, आईटीआई और विश्वविद्यालय स्तर से लोकतांत्रिक तरीके से नया नेतृत्व चुना जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए युवा एप से आवेदन कर सकते हैं।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001053187.mp4

जमीनी नेतृत्व को मिलेगा मौका

इस प्रक्रिया के तहत सरकारी और निजी कॉलेजों, आईटीआई तथा विश्वविद्यालयों में चुने जाने वाले छात्र प्रतिनिधि ही जिला और राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए अब एप से ऑनलाइन माध्यम से नॉमिनेशन भरने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है और युवाओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित अन्य पद के लिए वह ऑनलाइन नॉमिनेशन भी भर सकते हैं। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जोनल रिटर्निंग अधिकारी अनूपा शेखर ने बताया कि एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 400 शिक्षण संस्थानों में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे छात्र राजनीति में अधिक पारदर्शिता आएगी और जमीनी स्तर से नेतृत्व उभरकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के तहत पहले कॉलेज और विश्वविद्यालय इकाइयों के अध्यक्ष चुने जाएंगे। इसके बाद यही निर्वाचित अध्यक्ष जिला और प्रदेश नेतृत्व के चुनाव में भाग लेंगे।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/07/1001053179.mp4

17 अक्तूबर को होगा मतदान

उन्होंने बताया कि हिमाचल में एनएसयूआई चुनाव कार्यक्रम को दो चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में कॉलेज और विश्वविद्यालय इकाइयों का गठन होगा। जबकि दूसरे चरण में जिला और प्रदेश नेतृत्व का चुनाव कराया जाएगा। कॉलेज एवं विश्वविद्यालय चुनाव के लिए 31 जुलाई तक नामांकन दाखिल होंगे। 4 अगस्त से 1 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। 2 सितंबर सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। 6 अक्तूबर को कॉलेज और विश्वविद्यालय इकाई चुनाव परिणाम घोषित होंगे। ऐसे में अब जिला और प्रदेश चुनाव के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल होंगे। 17 अक्तूबर को मतदान होगा और 20 अक्तूबर को परिणाम घोषित होंगे।

Exit mobile version