Site icon Dainik Savera Times

पेंटिंग में नूतन प्रथम, सुहानी द्वितीय और तनमय ने जीता तृतीय स्थान

Nutan first, Suhani second in painting : कुल्लू। विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय पनारसा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगियों ने दिखाई प्रतिभा

पेंटिंग प्रतियोगिता में नूतन ने प्रथम, सुहानी ने द्वितीय तथा तनमय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (समूह वर्ग) में कनिका एवं समूह प्रथम, प्रिया एवं समूह द्वितीय तथा कुमकुम एवं समूह तृतीय रहे। आर्ट एंड क्राफ्ट (समूह वर्ग) में उवि राज एवं समूह प्रथम, टब्बू एवं समूह द्वितीय तथा उर्मिला तृतीय रहीं। आर्ट एंड क्राफ्ट (एकल वर्ग) में दलीप प्रथम, प्रिया द्वितीय तथा रीना तृतीय रहीं। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एकल वर्ग) में कनिका प्रथम तथा लक्ष्मी द्वितीय रहीं। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में कनक ने प्रथम, शेर सिंह ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनामिका ठाकुर और आशा (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक संदीप शर्मा (IFS) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, वनों, जल, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्राकृतिक संसाधनों के पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान पर्यावरण विषय पर आधारित पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट (एकल एवं समूह), आर्ट एंड क्राफ्ट (एकल एवं समूह) तथा स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छ पर्यावरण तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Exit mobile version