Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 नवम्बर को 134 दिनों के लिए बंद होंगे भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय स्वामी मंदिर कुगती के कपाट

November 27, 2024

30 नवम्बर को 134 दिनों के लिए बंद होंगे भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय स्वामी मंदिर कुगती के कपाट

भरमौर: सुप्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती जो की जिला चंबा व जन -जातीय क्षेत्र भरमौर तहसील की दूरदराज पंचायत गांव कुगती में स्थित है व इसकी भरमौर से दूरी 30 किलोमीटर के लगभग है जबकि कुगती गांव से इसकी दूरी 4 किलोमीटर के लगभग है।

प्रति वर्ष हजारो की तादाद में श्रद्धालु देश -विदेश के इस प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर में शिरकत करते हैं जो की लाखों लोगों की आस्था का प्रतीक है.

मंदिर के पुजारी मचलु राम शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट 30 नबम्वर को बंद होने जा रहे हैं कपाट 30 नबम्वर को पूजा अर्चना व हवन के पश्चात पूरे विधि-विधान से दोपहर 12 बजे बंद कर दिए जाएंगे जो की अगले 134 दिनों के लिए बंद रहेंगे व पुनः अगले वर्ष वैसाखी वाले दिन खुलेंगे उन्होंने सभी कार्तिक स्वामी के भक्तों से भक्तों से विनम्र निवेदन किया है की कोई भी श्रद्धालु कपाट बंद होने के पश्चात मंदिर में प्रवेश न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें