Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

करोट में नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां देवी भगवती की मूर्ति की गई स्थापित

March 23, 2023

करोट में नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां देवी भगवती की मूर्ति की गई स्थापित

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजालपुर के नवनिर्मित आदि शक्ति दुर्गा स्थान पंचायत करोट में चैत्र मास नवरात्र शुभ अवसर पर मां देवी भगवती की मूर्ति स्थापना करवाई गई। खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया, पूर्व में यहां रहे खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा सहित पंचायत प्रधान, समस्या देवी उप प्रधान, अंकु कुमार पंचायत समिति सदस्य, अमरजीत राणा वार्ड सदस्य, कुसम सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि स्थानीय लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित आशुतोष शर्मा द्वारा मूर्ति स्थापना करवाई गई। इस दौरान मां भगवती के दरबार में भजन कीर्तन का दौर भी चलता रहा। बताते चलें कि नवरात्रि शुभ अवसर पर मां देवी भगवती दुर्गा की प्रतिमा यहां स्थापित की गई है। विशेष पूजा पाठ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तमाम रस्मों को निभाया गया। विकास खंड अधिकारी ने तमाम लोगों को मूर्ति स्थापना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें