Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक राजेंद्र राणा के जन्म पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

April 6, 2023

विधायक राजेंद्र राणा के जन्म पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा का जन्म दिन उनके पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ मनाया, हालांकि विधायक विधानसभा सत्र लगा होने के कारण विधानसभा क्षेत्र में उपस्थित नहीं रहे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनकी गैरहाजिर में उनका जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सुजानपुर एवं टॉनी देवी सिविल अस्पताल में रोगियों को फल बांटे गए और सुजानपुर शहर में एक क्विंटल जलेबी, जबकि टोनी देवी बाजार में लोगों को लड्डू बांट मुह मीठा करवाया गया।

बताते चलें कि वर्ष 1966 में उनका जन्म सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटलानदर के ग्रोडू महाले गांव में हुआ था गुरुवार को उन्होंने अपने जीवन के 57 बसंत पूरे कर 58वें में प्रवेश किया है। विधानसभा क्षेत्र में उनका जन्म दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, शहरी इकाई अध्यक्ष मनोज ठाकुर, जिला महासचिव लेखराज ठाकुर सहित लोगों ने सिविल अस्पताल सुजानपुर में पहुंचकर रोगियों को फल बांटे और विधायक की दीर्घायु की मंगल कामना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें