हिमाचल प्रदेश: सुजानपुर के युवाओं द्वारा चंडीगढ़ में किए जा रहे मानवता और समाज सेवा के कार्यों में एक कार्य और शामिल हो गया है। नवरात्र एवम रामन्वी के शुभ उपलक्ष्य में सुमना कुमारी निष्काम सेवा वं एजुकेशन ट्रस्ट ने राम नवमी के दिन 101 कन्याओं का पूजन किया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने अपनी मौजूदगी में मंत्रोच्चारण के साथ कन्या पूजन करवाया, ट्रस्ट ने इस तरह का छठा प्रयास किया है, नवरात्र पर कन्या पूजन किया ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
शास्त्रों में भी उल्लेख है कि जहां कन्याओं का पूजन होता है वहां देवता निवास करते हैं। आज के इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में प्रतीक शर्मा जी और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। बताते चलें कि गौरव ठाकुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित है एवं चंडीगढ़ में अपनी स्वर्गीय माता के नाम से इस ट्रस्ट को संचालित कर रहे हैं। इस ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद वर्ग को उनकी जरूरत के मुताबिक हर चीज उपलब्ध करवाना है।
गौरव ठाकुर ने बताया ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर रक्तदान मानवता समाज सेवा में भलाई के काम कन्या पूजन झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना तमाम कार्य किए जाते रहते हैं उन्होंने कहा कि इस ट्रस्ट के साथ जुड़े तमाम सदस्य इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में पूरा सहयोग कर रहे हैं गुरुवार को इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रतीक शर्मा का ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव ठाकुर एवं सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
