रामपुर बुशहर की डंसा पंचायत में हिमाचल दिवस के अवसर पर संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया गया! इस दौरान ग्राम पंचायत के डंसा , पनौली गांव व आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह से साफ सफाई की गई! वहीं इस दौरान जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत प्रधान देशराज हुड्डा ने बताया कि क्षेत्र में 15 अप्रैल यानी हिमाचल दिवस के अवसर पर संपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया गया! उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र के लोगों को हिदायत दी गई है कि हर 15 तारीख को गांव-गांव में वाहन पहुंचेगा जिसके माध्यम से एकत्रित किया गया कूड़ा इकट्ठा करने के बाद वाहन के माध्यम से रिसायकलिंग के लिए भेज दिया जाएगा! जिसको लेकर प्रधान ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घर से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करके रखें और 15 तारीख को वाहन में छोड़ दे! उन्होंने बताया कि ताकि हमारा क्षेत्र साफ-सुथरा व स्वच्छ बना रहे इसके लिए यह पहल की जा रही है!
वहीं उन्होंने बताया कि पनौली व आसपास के क्षेत्र में जहां पर भी कुढे के स्पॉट बने हुए थे उन्हें नष्ट कर दिया गया और पूरी तरह से स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाया गया! इस दौरान इस स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ साथ महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया ! जिनके सहयोग से क्षेत्र को साफ सुथरा किया गया!
