Site icon Dainik Savera Times

भरवाईं स्कूल में हुआ एक दिवसीय NSS शिविर का आयोजन

चिंतपूर्णी (अमन शर्मा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बच्चों की उपस्थिति में एक दिवसीय एनएसएस कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने किया। यह एनएसएस कैम्प कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता गणित सुनील कुमार एवम प्रवक्ता कॉमर्स रेणु सरोच की अगुवाई में हुआ। इस कैम्प मैं वालंटियर ने विद्यालय भवन के चारों ओर झाड़ियों, पॉलिथीन व कूड़े कचरे की सफाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने स्वयंसेवियों को शिविर का लाभ उठा अपने व्यक्तित्व का विकास करने और समाज के प्रति अपने योगदान को सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वालंटियर को समाज सेवा, रोड सुरक्षा तथा नशे की बुराई से संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवी को समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए तथा नशे जैसी बुरी आदतों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर में 60 स्वयंसेवी भाग ले रहे है, जो एनएसएस के प्रति उनके लगाव व समर्पण को दर्शाता है।

इस अवसर पर प्रवक्ता सुरिंदर सिंह,राकेश कुमार, बलभद्र, राजीव कुमार, कुमारी शैलजा,ललित मोहन,संजीव कुमार, सुरेश कुमारी ,अछरा देवी, धीरज, अनिता भारद्वाज, मनोज कुमार, किरण बाला, सुनील कुमार, आरती, किशन चंद, इंदु बाला, रेणु बाला, रविंदर सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version