Site icon Dainik Savera Times

लडभड़ोल में आशा कार्यकर्ता का एक पद रिक्त, 8 दिसंबर तक करें आवेदन

लडभड़ोल: खण्ड चिकित्सा अधिकारी लडभड़ोल के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता के एक रिक्त पद को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बारे जानकारी देते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी लडभड़ोल डॉ. विजय धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत द्रुबल के वार्ड नंबर 3 (चड़ौंझ, वझेरा), वार्ड नंबर 5 (कुनकर) तथा वार्ड नंबर 6 (वनौण) के अंतर्गत आने वाली पात्र महिलाएं इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली महिला की शैक्षणिक योग्यता कम से कम आठवीं पास, आयु 25 से 45 वर्ष तथा संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक महिलाएं साधारण कागज पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके अतिरिक्त दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करवाने होंगे। आवेदन खण्ड चिकित्सा अधिकारी लडभड़ोल के कार्यालय में 8 दिसंबर को शाम 5 बजे तक जमा करवाए जा सकते हैं।

📍 Location: Mandi (Mandi)

Exit mobile version