Site icon Dainik Savera Times

सूबे में होम स्टे इकाइयों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण, CM ने पर्यटन विभाग को पंजीकरण पोर्टल तैयार करने के दिए निर्देश

शिमला: सूबे में होम स्टे इकाइयों का ऑनलाइन पंजीकरण होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को 10 दिनों में ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को पर्यटन परियोजनाओं की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, प्रधान सचिव देवेश कुमार, पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के लिए यूजर फ्रेंडली ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने के लिए सक्षम सॉफ्टवेयर कंपनियों की सेवाएं लेने के साथ-साथ इस संदर्भ में टेंडर भी जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिथिगृहों और विभिन्न विभागों के विश्रम गृहों में सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएं, जिसमें खाद्य बिलों का भुगतान आदि भी शामिल हो। उन्होंने एशियन विकास बैंक और पर्यटन विकास बोर्ड परियोजनाओं के लिए नक्शे तैयार करने के लिए पेशेवर आर्किटेक्ट्स की सूची तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे दस दिनों के भीतर विज्ञापित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने में तेजी लाई जाए तथा इस प्रक्रिया को अधिक सरल बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के प्रस्तावित नियमों में बदलाव करने का सुझाव भी दिया, जिस पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्माणाधीन होटलों पर भी पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद के नियमों के तहत विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की घाटे में चल रही इकाइयों के संचालन और रखरखाव की प्रRिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके।

ये भी पढ़ें: Petrol Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: जानें 9 मार्च को आपके शहर में आज के दाम

Exit mobile version