राजकीय आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्र नगर से खिलाड़ी छात्राओं की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी लगातार जारी है। राजकीय कन्या पाठशाला की तीन छात्राएं कशिश धरवाल, शैलजा और लिजा का ओपन जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में होने जा रही ओपन नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की तरफ से कशिश धरवाल, शैलजा और लिजा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने बताया कि इसी वर्ष इससे पहले भी पाठशाला की दो छात्राएं एथलेटिक्स में, दो छात्राएं खो-खो में और एक छात्रा वॉलीबॉल में भी राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुकी है।
प्रधानाचार्य डॉ सुनील ठाकुर ने कशिश धरवाल, शैलजा और लिजा को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और उनके माता-पिता को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

