Site icon Dainik Savera Times

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी कैंप किए तबाह : Anurag Thakur

हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर को भारत व भारतीय सेना की सफलता बताते हुए कहा कि भारतीय सेना ने तय लक्ष्यों को हासिल कर पाकिस्तान को आतंकवाद पर सबक सिखाने का काम किया है। ठाकुर ने कहा कि विगत दिनों कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने बेकसूर नागरिकों की निर्मम हत्या कर भारत को चुनौती देने का काम किया था। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने एक बार फिर दिखा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी संप्रभुता, निजता, एकता व किसी भी भारत विरोधी गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। ऑपरेशन सिंदूर भारत व भारतीय सेना की सफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है व भारतीय सेना ने तय लक्ष्यों को हासिल पाकिस्तान को आतंकवाद पर सबक सिखाने का काम किया है।

सांसद ने कहा कि मोदी ने इस ऑपरेशन का अग्रिम पंक्ति में नेतृत्व किया व सुनिश्चित किया कि ऑपरेशन प्रभावी व निर्णायक हो। साथ ही सिंधु जल संधि से लेकर सैन्य कार्रवाई सही तरीके से अंजाम तक पहुंचे। मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह सुनिश्चित किया कि सिर्फ आतंकियों का ही विनाश हो, आम जनता प्रभावित ना हो। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर चल रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंपों और उनके ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत नेस्तनाबूद कर पूरे देश को गर्व से भर दिया है। अनुराग ने कहा कि भारत ने अपने नागरिकों के ऊपर हुए आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान की सीमा में घुस कर दिया और पाक अधिकृत कश्मीर व उनकी सीमा में 500 किलोमीटर अंदर जाकर 9 हाई वैल्यू आतंकी ट्रेनिंग कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

Exit mobile version