Site icon Dainik Savera Times

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित

कुल्लू: जिला कुल्लू में पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से विकास खंड बंजार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।

इस जागरूकता शिविर के दौरान महिलाओं को पंजाब नेशनल बैंक की विभिन्न बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। ऐसे में बैंकिंग के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग करने तथा उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के लिए उपलब्ध ऋण एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर एलडीएम कुल्लू राजेंद्र शर्मा, डीपीएम एनआरएलएम कुल्लू संजय ठाकुर, वेडीस फाउंडेशन के योगेश, पंजाब नेशनल बैंक शाखा बंजार की क्षेत्रीय समन्वयक डोलम ठाकुर, मिशन कार्यकारी श्रीमती मोनिका ठाकुर तथा प्रीति चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

Exit mobile version