Site icon Dainik Savera Times

तीन महीने से पंचायतों में घरेलू गैस सिलेंडर न आने के कारण ग्रामीणों में हाहाकार

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): सिलेण्डर की कमी को पुरा करने के लिए एसडीएम रामपुर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को रामपुर के एक प्रतिनिधिमण्डल ने ज्ञापन सौंपा! ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रामपुर उपमंडल में बीते तीन महीने से सिलेण्डर की भारी कमी आ रही है। रामपुर गैस एजैंसी में पहले 10 से 12 हजार के करीब सिलेण्डर हर महीने आते थे आज वह 5 हजार के करीब आ रहे हैं!

जिससे किसी भी ग्राम पंचायत में सिलेंडर को नियमित रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है!
जिस कारण अधिकतर ग्राम पंचायतों में सिलेण्डर की पूर्ति नहीं हो पा रही है! जिससे जनता में सरकार और प्रशासन प्रति बहुत रोष पनप रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है! एक और क्षेत्र में सेब सीज चल रहा है वहीं ऐसे में सिलेंडर की आपूर्ति न होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं!

ऐसे में उन्होंने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके! वहीं ग्राम पंचायत प्रधान डंसा देश राज हुडन ने बताया कि यदि समय पर सरकार ग्रामीणों के लिए गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं करती है तो आने वाले समय में

रामपुर की जनता का आक्रोश सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरने के लिए मजबूर करेगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार व प्रशासन की होगी

Exit mobile version