Site icon Dainik Savera Times

Himachal News: कुल्लू के बश्ला गांव में मिला PIA का गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

PIA balloon

PIA balloon

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला कुल्लू के निथर क्षेत्र के बश्ला गांव में सोमवार सुबह पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान आकार का गुब्बारा एक खेत में मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्राम पंचायत शिल्ली के प्रधान जोगिंद्र ठाकुर को वार्ड सदस्य रजनी ने फोन कर इसकी सूचना दी।

प्रधान ने तुरंत एसडीएम निरमंड को जानकारी दी, जिन्होंने गुब्बारे को न छूने के निर्देश दिए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गुब्बारे पर उर्दू-अंग्रेजी में “SGA” लिखा है।

पहले भी कांगड़ा-ऊना में PIA वाले ऐसे गुब्बारे मिल चुके हैं, लेकिन इनके स्रोत का सुराग नहीं लगा। प्रशासन ने पंचायतों को सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तु की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि गुब्बारे में कोई जासूसी चिप या संदिग्ध उपकरण नहीं मिला। विस्तृत जांच जारी है।

Exit mobile version