Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुमारसैन में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस

February 26, 2023

कुमारसैन में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : शिमला जिले के उपमंडल कुमारसैन में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है। प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान का लग रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारसैन के प्रेमनगर गाँव में बगीचे में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिला है। जिसके बाद बगीचे के मालिक रवि मेहता ने इसकी सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी। पुलिस ने गुब्बारे को अपने में कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी चंदर शेखर ने बताया कि कुमारसैन के ग्राम पंचायत मलेंडी के प्रेमनगर गाँव में एक पाकिस्तान का गुब्बारा मिलने की सूचना पुलिस को मिली। रवि मेहता ने बताया की उसके बगीचे में एक पाकिस्तानी गुबारा मिला है। रवि मेहता ने बताया इस गुब्बारे से बच्चें खेल रहे थे। जब बच्चों से गुबारा कहा से मिला पूछा तो बताया कि ये गुबारा सेब के पेड़ में लटका था, जिसके बाद बच्चों ने पेड़ से गुब्बारे को निकाल कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही कुमारसैन पुलिस थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई। जहा पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया। अब पुलिस ये गुब्बारा कहा से यहा पहुचा है, इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें