Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

नखड़ी के टिक्करी गांव के खेत में गुब्बारे के साथ मिला पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी Police

January 28, 2023

नखड़ी के टिक्करी गांव के खेत में गुब्बारे के साथ मिला पाकिस्तानी नोट, जांच में जुटी Police

रामपुर बुशहरः रामपुर के ननखड़ी के टिककर गांव में एक व्यक्ति के खेत में फटे गुब्बारे में पाकिस्तान नोट मिले। पुलिस ने इस नोट को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम को ग्राम पंचायत नीरथ के उप प्रधान प्रेम चौहान ने पुलिस थाना ननखड़ी को फोन से सूचना दी टिक्करी गांव के साथ खेत में गुब्बारो के साथ खेत मे पाकिस्तानी नोट मिले है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखरी से टीम रवाना हो गए। मौके पर पहुचे तो ओम प्रकाश ने बताया की जब अपनी माता के साथ दिन का खाना खाने खेत में बैठे तो यह एक छोटा फट्टा हुआ गुब्बारा करंसी नोट 10/- रुपए के देखा, जिसकी सूचना इसने उप-प्रधान ग्राम पंचायत नीरथ को दी थी इसे यह मालूम न है कि यह गुब्बारा किसने व कब इसके खेत मे रखा होगा। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि टक्कर गांव में खेत में पाकिस्तानी नोट मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें