Site icon Dainik Savera Times

जोगिंदर नगर के लडभड़ोल के भैला गांव की पल्लवी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, पुरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

जोगिंदर नगर: लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोपड़ी के भैला गांव की पल्लवी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। पूरे लडभड़ोल क्षेत्र में खुशी की लहर हैं। पल्लवी ने परमानेंट कमिशन की परिक्षा पास कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी। सोमवार को आए रिजल्ट में परमानेंट कमिशन की परीक्षा उत्तीर्ण की और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी। पल्लवी इससे पहले 4 साल बीएससी नर्सिंग शिमला में कर रही थी। उसके पिता राम सिंह बीएसएफ में सेवारत हैं। उसकी माता इन्द्रा देवी गृहणी है। पल्लवी के भाई सौरभ और धीरज ओटी टेक्नीशियन मेडिकल कॉलेज ज्ञान सागर हॉस्पिटल चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय सेना में परमानेंट कमिशन का टेस्ट पास करके ये पद हासिल किया। पल्लवी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनते ही इलाके में खुशी की लहर है। बता दें पल्लवी ने यह मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उधर,रोपडी पंचायत के उपप्रधान पु्नीत ठाकुर ने उनकी इस कामयाबी और उनकी कड़ी मेहनत लग्न और कड़े परिश्रम की सराहना भी और उन्हें बधाई भी दी।

Exit mobile version