Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचायत प्रधान की शर्मनाक करतूत, तंत्र-मंत्र की आड़ में 13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

October 21, 2025

पंचायत प्रधान की शर्मनाक करतूत, तंत्र-मंत्र की आड़ में 13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

हिमाचल डेस्क. हिमाचल में पंचायत प्रधान ने 13 साल की स्कूली छात्र के साथ दुष्कर्म किया। प्रधान ने तंत्र-मंत्र की आड़ में इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस के पास इसकी शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रेप व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला शिमला जिला के झाकड़ी थाना के अंतर्गत सामने आया है।

ये भी पढ़ें: जापान के नए चुने प्रधानमंत्री को PM मोदी ने दी बधाई, कहा- साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तैयार

पीड़िता के अनुसार, आरोपी किशोरी लाल ने उसे तांत्रिक विद्या और परिवार की मौत का डर दिखाकर 15 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले आरोपी ने 21 सितंबर को भी उसे तंत्र मंत्र का खौफ दिखाकर धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना झाकड़ी में बीएनएस की धारा 65 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 21 सितंबर को स्कूल जा रही थी। उसने गले में एक माला पहन रखी थी। उस समय रास्ते में छात्रा को आरोपी किशोरी लाल मिलता है और उससे पूछता है कि उसे गले की माला किसने दी है. छात्रा ने बताया कि उसकी सहेली ने दी है। इस पर आरोपी ने उसके गले में पड़ी माला को छुआ और उसकी सहेली से कहा कि माला को छूने पर उसे झटका लगा है। सहेली ने पूछा कि ऐसा कैसे हो सकता है। तब आरोपी ने कहा कि उसे तंत्र-मंत्र का ज्ञान है। यह माला मंत्रों से सिद्ध करनी होगी नहीं तो उसके परिवार की मौत हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी की दो कोशिशों को किया नाकाम, 3 गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर को जब वह स्कूल जा रही थी तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने उससे अनुचित हरकत करने की बात कही, जब वो जाने लगी तो आरोपी ने दरवाजे के पास उसका हाथ पकड़ लिया और उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पंचायत प्रधान उसे तांत्रिक ज्ञान का डर दिखाकर धमकी दी। 17 अक्टूबर को भी आरोपी को उसे अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें