Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशा मुक्त ऊना आभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिका

December 20, 2023

नशा मुक्त ऊना आभियान को सफल बनाने में पंचायत टास्क फोर्स निभा रही अहम भूमिका

ऊना (राजीव) : नशा मुक्त ऊना आभियान के अंतर्गत अम्ब ब्लॉक की ग्राम पंचायत गगरेट में हर घर दस्तक आभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें नशे को “ना” और जिंदगी को “हां” का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस आभियान का शुभारंभ चिंतपूर्णी थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर, प्रधान वीरेंद्र शर्मा, उपप्रधान विनोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव के कारण नशे से पीड़ित अपने लोगों का नशे से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने हर घर दस्तक अभियान को चलाया है ताकि नशे से कैसे बचाव किया जा सकता है। यह जानकारी हर आमजन तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के हर घर दस्तक अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और उसके परिणामों की जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं। इस अभियान में दोंनो पंचायत के प्रधान ने स्वयं पंचायत टास्क फोर्स के साथ घर-घर जाकर दस्तक दी तथा लोगों तक जिलाधीश का संदेश पत्र पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आंगनवाडी कार्यकर्ता व आशा वर्कर अहम भूमिका निभा रही हैं।

वहीं वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें