Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारी भूस्खलन के कारण पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पिछले 17 घंटे से बंद

August 14, 2024

भारी भूस्खलन के कारण पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 पिछले 17 घंटे से बंद

जिला सिरमौर के तहत पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 उत्तरी गांव के समीप भारी भूस्खलन के कारण पिछले 17 घंटे से बंद है, जहां उत्तरी गांव के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। लिहाजा मुसाफिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाइवे के दोनों ओर दर्जनों छोटे और बड़े वाहन फंसे हैं। बता दे कि ये हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन कॉरिडोर है, जिसका निर्माण कार्य शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए गले की फांस बन चुका है। फेज दो और फेज तीन में निर्माणाधीन ये हाईवे अकसर बंद हो रहा है। स्थानीय लोगों सुरेश कुमार, नरेश शर्मा, संजीव ठाकुर, बलदेव सिंह, ने बताया कि मार्ग का कार्य कर रही कम्पनी द्वारा क्रेशर और पैरा पिट बनाने के लिए बरसात के दिनों में भी पहाड़ पर अंडर कट लगाया गए है, जिसके चलते पहाड़ का बड़ा हिसा टूटा है। पहाड़ का बड़ा हिसा टूटने से यहां लोगों की निजी भूमि को भी भारी नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार राजमार्ग 707 फेस तीन का कार्य कर रही एचईएस इंफ्रा कंपनी की सबलेट कम्पनी रुदनव इंफ्रा कम्पनी ने बरसात के दिनों में भी कटिंग का कार्य जारी रखा है । जिससे उतरी के समीप मानव निर्मित भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह से बंद हुआ है। उधर शिलाई उपमंडल के एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि निर्माणधीन कंपनी को जल्द से जल्द मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें