Site icon Dainik Savera Times

बीड़-बिलिंग में शुरु हुई पैराग्लाइडिंग अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता, आर.एस. बाली ने किया शुभारंभ

बीड़-बिलिंग: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की बेड बिलिंग में पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का शनिवार को शुभारंभ हुआ।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली और मुख्य संसदीय सचिव पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल ने बिलिंग से हरी झंडी दिखाकर इस प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इसके साथ ही आठ दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत हो गयी जिसमें 26 देशों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

Exit mobile version