Dainik Savera Times

मनाली में शुरू हुआ पैराग्लाइडिंग प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप, मंत्री राजेश धर्मानी ने भी भरी हवा में उड़ान

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001167215.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001167217.mp4

कुल्लू: जिला की पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग नाला में चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप शुरू हो गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण तथा नगर एवं ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्माणी भी आयोजन स्थल पर पहुंचे और उन्होंने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन से सोलंग नाला एक बार फिर साहसिक खेलों को लेकर चर्चा में है।

वहीं, मंत्री राजेश धर्माणी ने भी इस दौरान सोलंग नाला पहुंचकर पैराग्लाइडिंग की। सोलंग नाला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब यहां आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता से क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिला है। 12 अगस्त तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में 42 पायलट भाग ले रहे हैं। इनमें एक महिला पैराग्लाइडर भी शामिल है।

मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से साहसिक खेलों के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। वही, इस प्रतियोगिता में भारत और नेपाल, चीन, टर्की, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया के 100 से ज्यादा पायलट भाग ले रहे हैं। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद ठाकुर ने कहा कि चैम्पियनशिप के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्रतियोगिता में फेडरेशन ऑफ एयरोस्पोर्ट्स इंटरनेशनल से प्रमाणित पायलट ही हिस्सा ले सकेंगे।

एयरोस्पोर्ट्स इंटरनेशनल की कैटेगरी-2 के तहत होने वाली इस प्रतियोगिता में पायलटों को अपने कौशल और सटीक लैंडिंग का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्री वर्ल्ड कप के दौरान 3 मुख्य श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसमें भारतीय वायु सेना, थल सेना और अर्धसैनिक बलों की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने पहली बार इस स्तर की चैम्पियनशिप आयोजित करने की पहल की है।

वहीं, प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि इस तरह के प्रतियोगिता से हिमाचल में साहसिक खेलों को प्रोत्साहन मिलता है और पर्यटन स्थलों में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ती है। प्रदेश सरकार के द्वारा भी इस तरह की गतिविधियों के लिए फंड का प्रावधान किया जाता है और खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए भी विभिन्न तरह की गतिविधियों की जाती है। आने वाले समय में प्रयास रहेगा कि इस तरह की संगठन को एक मंच पर लाया जा सके और प्रदेश में दोबारा से इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सके।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version