Site icon Dainik Savera Times

Paragliding World Cup का आखिरी दिन, भारत और अमेरिका के बीच फाइनल

Paragliding World Cup Last Day

Paragliding World Cup Last Day : दुनिया को आज (9 नवंबर) नया पैराग्लाइडिंग चैंपियन मिलेगा। हिमाचल के कांगड़ा में स्थित दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैराग्लाइडिंग साइट बीर बिलिंग वैली में चल रहे पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आज आखिरी दिन है। पुरुष वर्ग में अमेरिका के ऑस्टिन कोक्स पहले स्थान पर हैं। उन्हें अब तक 2991 अंक मिले हैं।

भारत के रंजीत सिंह 2871 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पोलैंड के डेहमर कैपिटा 2844 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में पोलैंड की जोआना कोकोट 2486 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। जर्मनी की डारिया अल्टिक्वा 1329 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ब्राजील की मरीना ओलेक्सिन 1232 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आज इन प्रतिभागियों को अंतिम टास्क दिए गए। आज के अंक जोड़ने के बाद दुनिया को महिला और पुरुष वर्ग में नया विश्व चैंपियन मिल जाएगा। बीर बिलिंग की टेक ऑफ साइट समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर है।

जबकि लैंडिंग साइट बीर (कुरे) समुद्र तल से 2080 मीटर की ऊंचाई पर है। इस चैंपियनशिप का आयोजन बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन और हिमाचल पर्यटन विभाग द्वारा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन फ्रांस (पीडब्ल्यूसीएएफ) की मंजूरी से किया जा रहा है। बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रवक्ता अंकित सूद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सबसे लंबा टास्क 121 किलोमीटर का दिया गया था, जिसे प्रतिभागियों ने पूरा किया। हालांकि, पिछले मंगलवार को भी 145 किलोमीटर का टास्क दिया गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण उस दिन उड़ान नहीं हो पाई थी।

Exit mobile version