Site icon Dainik Savera Times

आभा आईडी से अब घर बैठे होगी ओपीडी पर्ची, कुल्लू अस्पताल में शुरू हुई नई सुविधा

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001074195.mp4

कुल्लू: जिला के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को अब पर्ची के लिए लाइन में नहीं लगा होगा। यहां पर अब आभा आईडी के तहत मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा और आसानी से मरीजों की पर्ची तैयार होगी। ऐसे में अस्पताल में ऑफलाइन सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा मरीज अस्पताल आने से पहले अपने इलाके की आशा वर्कर के माध्यम से भी आभा आईडी के जरिए अपनी पर्ची तैयार करवा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजीत ठाकुर ने बताया कि इस सुविधा को उपरोक्त अस्पतालों में आरंभ करने के लिए क्यूआर कोड स्कैनर लगाए जाएंगे। मरीज क्यूआर कोड को आभा एप से स्कैन करके अपनी ओपीडी पंजीकरण के लिए टोकन नंबर प्राप्त कर सकेंगे। यह टोकन उन्हें अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर को दिखाना और बताना होगा कि वे किस ओपीडी के लिए पंजीकरण करवाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में इसके लिए बाकायदा एक डेडिकेटेड काउंटर भी बनाया गया है। मरीज क्यूआर कोड से पंजीकरण के लिए टोकन नंबर लेकर काउंटर से अपनी ओपीडी पर्ची प्राप्त कर रहे हैं। इससे मरीजों को सुविधा मिल रही है। नागरिक अस्पतालों में इस व्यवस्था के लागू होने से पंजीकरण में तकनीकी त्रुटियां समाप्त हो जाएंगी। मरीज का नाम, आयु व पता आदि विवरण सीधे आभा एप से स्वचलित रूप से प्राप्त हो जाएगा।

📍 Location: कुल्लू (KULLU)

Exit mobile version