Site icon Dainik Savera Times

पवन ठाकुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हिमाचल के बने प्रधान

ऊना (राजीव भनोट) : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हिमाचल इकाई का राज्य अध्यक्ष प्रसिद्ध समाजसेवी पवन कुमार ठाकुर को नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल सिंह ने यह नियुक्ति की है ।अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कमेटी ने पवन ठाकुर के नाम को सहमति दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की सहमति के बाद यह नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के निवासी पवन ठाकुर की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है, आगे प्रदेश स्तरीय कमेटी व जिला कमेटियों का गठन पवन ठाकुर राष्ट्रीय कमेटी की सहमति के साथ करेंगे और संगठन को सक्रिय बनाएंगे।

पवन ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए काम करेंगे और समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा और जल्द ही राज्य कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

Exit mobile version