Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीपल जातर मेलाः स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के पहले दिन दिखेगी पहाड़ी परिधानों की झलक

April 27, 2023

पीपल जातर मेलाः स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के पहले दिन दिखेगी पहाड़ी परिधानों की झलक

कुल्लू (सृष्टि) : नगर परिषद कुल्लू द्वारा हर साल मनाए जाने वाले तीन दिवसीय बसंत उत्सव के दौरान इस साल भी स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस बार स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता में भारतीय संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी नगर परिषद कुल्लू की पार्षद अमीना राजगौर ने दी। उन्होंने कहा की इस बार बीते सालो से बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा की किसी भी प्रतिभागी से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

स्प्रिंग क्वीन कमेटी की अध्यक्षा अमीना राजगौर ने बताया की इस बार होने वाली स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दिया गए है, जिसमे 27 लड़कियों ने भाग लिया था जिनमे से 15 लड़कियों का चयन स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। पीपल मेले के दौरान स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का खासा उत्साह लोगों में रहता है। मेले के दौरान 28 अप्रैल को शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान ही प्रतिभागियों को स्टेज पर उतारा जाएगा।

3 दिनों तक अलग-अलग राउंड के जरिए स्प्रिंग क्वीन का चयन किया जाएगा। इस साल इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल राउंड रखा गया है। जिसमें हिमाचल के सभी जिलों के अलग अलग पहाड़ी परिधानों में युवतियां स्टेज पर उतरेंगी। इस साल होने वाली ये प्रतियोगिता बेहद खास रहने वाली है। और इस बार विजेता के लिए 31 हजार की इनाम राशि रखी गई है।

वहीं, ग्रूमर शायना ने बताया की कैसे इस बार लड़कियों में खासा उत्साह इस प्रतियोगिता को लेकर बना हुआ है। और सभी प्रतिभागियों की ग्रूमिंग शुरू हो चुकी है। इसी मंच से आगे आई शायना पहली बार ग्रूमिंग कर रही है। प्रतिभागी ने बताया की इस प्रतियोगिता के जरिए लड़कियों को एक अच्छा मंच मिल रहा है। जिस दौरान वो अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए इसमें हिस्सा ले रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें