रामपुर बुशहर (दिसंबर मीनाक्षी) : पेंशनर्ज कल्याण संघ द्वारा रामपुर में एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक रामपुर ब्लाक के अध्यक्ष सुधामा राम मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अध्यक्ष सुधामा राम मेहता ने बताया कि रामपुर में 17 दिसंबर को पेंशनर डे मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर साल इसका आयोजन किया जाता है।
इस बार भी रामपुर में बढ़े ही हर्षोल्लास के साथ यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। वहीं इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पेंशनरों को पेंशन हर महीने एक तारीख के काफी बाद दी जा रही है जब कि आज से पहले ऐसा कभी भी नहीं हुआ है। इसके साथ साथ वर्ष 2016 से 2022 के बीच जितने भी पेंशनर रिटायर हुए हैं।
उनके साथ सरकार सतौला व्यवहार कर रही है जिनको सरकार ने 10 लाख से 15 लाख के बीच की राशि हर एक पेंशनर को देनी है जिस पर सरकार ने मौन धारण किया है न तो पेंशनरों के साथ बातचीत करना चाहती है। न जे.सी.सी.का गठन कर रही है बल्कि खजाना खाली का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रही है। कुछ पेंशनर इसी बात को लेकर कोर्ट भी गए थे।
कोर्ट का फैसला पेंशनरों के हक में आया है लेकिन सरकार ने अपने बचाव के लिए और पैसो के भुगतान से बचने के लिए प्राइवेट वकीलों की फौज खड़ी कर लाखों रुपए खर्च कर रही है। सरकार अपनी गलत नितियों और झूठ बोलने की आदत के कारण आज नंगी होते जा रही है साथ दरिद्रता के सागर में डूबती जा रही है। इतनी कमजोर, नादान और असफल सरकार हिमाचल के इतिहास में पहली बार देखने को मिली है।
अमोलक राम महासचिव पेंशनर्ज एसोसिएशन ने बताया कि अब पैन्शनरो को सरकार के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड रहा है। अधिकतर पैन्शनर ऐसे है जो अस्वस्थ के साथ बातचीत करना चाहती है। न जे.सी.सी.का गठन कर रही है बल्कि खजाना खाली का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रही है। कुछ पेंशनर इसी बात को लेकर कोर्ट भी गए थे।
कोर्ट का फैसला पेंशनरों के हक में आया है लेकिन सरकार ने अपने बचाव के लिए और पैसो के भुगतान से बचने के लिए प्राइवेट वकीलों की फौज खड़ी कर लाखों रुपए खर्च कर रही है। सरकार अपनी गलत नितियों और झूठ बोलने की आदत के कारण आज नंगी होते जा रही है साथ दरिद्रता के सागर में डूबती जा रही है।

