Site icon Dainik Savera Times

पेंशनरों का अल्टीमेटम, 18 तक वार्ता नहीं तो 19 को विधानसभा का घेराव

Pensioners Warn of Assembly Gherao on November 19 : कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय लाभों और अन्य मांगों को लेकर पेंशनरों का आंदोलन तेज हो गया है। पेंशनरों ने सरकार को 18 नवंबर तक वार्ता के लिए बुलाने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 19 नवंबर को धर्मशाला में हजारों पेंशनर विधानसभा का घेराव करेंगे। कुल्लू के ढालपुर में पांचवें दिन भी धरना जारी रहा।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/11/1001227689.mp4
धरने पर बैठे समिति के संयोजक इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि 17 नवंबर को जिला स्तर पर चल रहे सभी धरना प्रदर्शनों को समाप्त कर दिया जाएगा। इसके बाद यदि 18 नवंबर तक सरकार की ओर से पेंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तो 19 नवंबर को प्रदेशभर से हजारों पेंशनर धर्मशाला पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पेंशनरों के कई वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित पड़े हैं। इसके अलावा भी उनकी अनेक मांगें हैं, जिन पर सरकार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पेंशनर लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द वार्ता के लिए बुलाया जाए और उनकी लंबित मांगों का समाधान किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 18 नवंबर तक वार्ता नहीं हुई तो 19 नवंबर को धर्मशाला में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
Exit mobile version