Site icon Dainik Savera Times

65, 70 और 75 साल पूरे करने वाले पैंशनरों को मिले वित्तीय लाभ : Jagtar Singh Rana

नालागढ़ (श्याम मौदगिल) : हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संघ की बैठक नालागढ़ में हुई, जिसमें लंबित मांगों पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष जगतार सिंह राणा ने कहा कि 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पक्ष में उच्च न्यायालय ने 20 नवंबर को जो फैसला दिया है उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है।

पेंशनरों ने निगम से इस फैसले को लागू करने की मांग की है जिससे पेंशनरों को इसका लाभ मिल सके। 2016 सरकार की ओर से सातवें वित्तीय आयोग की सिफारिशें लागू की गई हैं जिनका लाभ अभी तक पेंशनरों को नहीं मिला है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके इसका लाभ शीघ्र देने की मांग की गई।

पिछले कई सालों ने पेंशनरों को मेडिकल बिल का भुगतान नहीं हो रहा है, जिसके चलते बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानी हो रही है। पेंशनरों ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए बजट की मांग की गई। इस मौके पर श्याम लाल शर्मा, जयपाल, भाग सिंह, भजन सिंह, रजिंद्र कुमार, रघुबीर, दयाल वर्मा, जसपाल सिंह, उजागर चौधरी, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, अमरजीत सिंह, प्रेम चंद, रतन लाल, लक्ष्मण दास, बुद्धि सिंह, प्रेमचंद, रणजीत सिंह, अमर सिंह उपस्थित रहे।

Exit mobile version