रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर बुशहर में आज श्री राम जानकी जागरण शौर्य रथ यात्रा पहुंची। पहुंचने पर इस रथ यात्रा का भव्य शानदार और जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। ये यात्रा 30 सितंबर को भीमाकाली सराहन से आरंभ हुई थी जिसके बाद विभिन्न स्थानों पर जाने के बाद रामपुर बाजार में इस यात्रा का सत्यनारायण मंदिर पहुंच कर समापन हुआ। यात्रा के समापन पर साध्वी कलयानिगिरी व राष्ट्रीय प्रवक्ता पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा काशी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहें जो इस शौर्य जागरण यात्रा का हिस्सा बने।
वहीं जानकारी देते हुए विश्व हिंदू जिला शिमला के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य करवा कर देश के सनातनियों का मान सम्मान बढ़ाया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। आने वाले नए वर्ष 2024 में भव्य राम मंदिर का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और विधिवत इस भव्य राम मंदिर को जनता को समर्पित करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह पूरे देशवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। रामलला अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि काफी लंबी तपस्या करने के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, जो हिन्दूओं की जीत को दर्शाता है। इसको लेकर इस रथ यात्रा का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से हिन्दू धर्म को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें काफी तादाद में लोगों ने भी भाग लिया और यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान रामपुर सत्यनारायण मंदिर में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें और लोगों को जागरूक किया।

