Site icon Dainik Savera Times

मैहतपुर जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

ऊनाः भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती पर जैन समाज मैहतपुर जिला ऊना द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जैन समाज के सभी वर्गों के लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा गया। तीज त्यौहार की तरह इस उत्सव को मनाते हुए नाचते गाते प्रभु गुणगान करके जैन समाज के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती मनाई गई।

बताते चलें कि भगवान महावीर स्वामी की जयंती बीते सप्ताह पहले आयोजित हुई है, लेकिन कार्यक्रम पूरा महीना भर चलते रहते हैं। इसी क्रम में यह विशेष कार्यक्रम एवं भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक एसएस जैन सभा मैहतपुर द्वारा यह विशेष कार्यक्रम आयोजित करके जन्म जयंती कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रशाद स्वरूप लोगों को चावल, हिमाचली धाम, पूरी हलवा प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने लंबी-लंबी कतारें लगाकर श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण करके भगवान महावीर स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Exit mobile version