Site icon Dainik Savera Times

लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, कल से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

शिमला: गर्म हवा के थपेड़े ङोलते हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए यह राहत की खबर है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार, आगामी दो दिन बाद 1 मई से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। 5 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में इसके कारण हल्की बर्फबारी और अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अंधड़ आने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके कारण करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से तेज हवाएं चलने और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चRवाती परिसंचरण समुद्र तल में बना हुआ है और ऐसे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई 2025 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसी कारण अगले 2 दिनों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है और फिर 1, 2 और 5 मई 2025 को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है और 3 और 4 मई 2025 को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन फिर 4-5 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में शुष्क मौसम देखा गया और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल के केलांग में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बीते रोज सबसे अधिकतम तापमान ऊना में 41. 2 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।

ये भी पढ़ें- हेल्थ अलर्ट: खाली पेट धूप में निकलना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये सावधानियां

Exit mobile version