Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

खराब मौसम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,माइनस तापमान के बीच बेलचो के बर्फ़ हटाने में जुटे ग्रामीण

March 10, 2024

खराब मौसम ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,माइनस तापमान के बीच बेलचो के बर्फ़ हटाने में जुटे ग्रामीण

लाहौल घाटी में हुई बर्फबारी के बाद अभी भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई है। सड़के बंद होने से घाटी में रहने वाले लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में जहां बीआरओ ने सड़को से बर्फ़ हटाने का काम शुरू किया है। वहीं ग्रामीण भी अपने लिए रास्ता बनाने में जुट गए है।

घाटी में माइनस तापमान के बीच भी इस ग्रामीणों का हौंसला नही डगमगाया। और अपने पैदल चलने के लिए रास्ता बनाने में सभी लोग ग्लेशियर काट रास्ता बनाने में जुट गए। लाहौल स्पीति के उपमंडल लाहुल के अंतर्गत आने वाले इलाका चौखंग,नैनगार से ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जहां ग्रामीण अपने लिए पैदल चलने का रास्ता बनाते नजर आ रहे है।

यहां के ग्रामीण बेलचे से ग्लेशियर काट कर पैदल चलने को रास्ता बना रहे है। ताकि जल्द से जल्द काम पूरा हो सके। इन गांव चौखंग,नैनगार से होकर यह रास्ता पवित्र नीलकंठ महादेव के लिए जाता है। इसलिए ग्रामीणों ने। खुद ही बेलचे उठा कर बर्फ कटना शुरू कर दिया। ताकि जल्द से जल्द इस रास्ते को बहाल किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें