Site icon Dainik Savera Times

Himachal में खूब बिक रही चीड़ की पत्तियों और हाथ से बनी राखियां, लोगों का बढ़ रहा रुझान

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल में चीड़ की पत्तियों की राखियाँ बनाई गई हैं। जो आजकल खूब बिक रही है। महिलाएं ने जंगल से चीड़ की पत्तियां उठाकर राखियां बनाना अपना कारोबार बना लिया है। इन राखियों की कीमत 50 से 60 रुपए है। 2022 में महिलाओं ने पहली बार राखियां बनाना शुरू किया। इसमें चीड़ की पत्तियों के साथ राखियों को आकर्षक बनाने के लिए फूल और उनके बीज का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोगों की पसंद बनती जा रही है।

इसे पूरी तरह से देसी तरीके से तैयार किया जा रहा है। राखियां बनाने वाली सरला ने बताया कि वह पिछले साल से रखिया बना रही है। पिछले सीजन अच्छा कारोबार रहा था इस मर्तबा भी इन राखियों के प्रति लोगों का अच्छा रुझान है। उम्मीद है कि राखी तक अच्छा कारोबार हो जाएगा। इससे उनका मनोबल तो बढ़ेगा ही पड़ेगा, साथ में गांव में रह रही महिलाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी बनेंगे।

Exit mobile version