Last Updated: September 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी का 25 वर्षों का नेतृत्व गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रसेवा को समर्पित : डॉ. राजीव बिंदल

September 17, 2026

PM मोदी का 25 वर्षों का नेतृत्व गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रसेवा को समर्पित : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ पूर्ण किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दी है और गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा युवाओं के विकास को शासन की नीतियों के केंद्र में रखा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित रहा है। पिछले 25 वर्षों में उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सामरिक और आर्थिक दृष्टि से सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह लक्ष्य देश के आर्थिक विकास, सामाजिक उत्थान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सामर्थ्य को नई दिशा देने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत 2047 का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस लक्ष्य की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि आज हम परमात्मा और महामाई से प्रार्थना करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा करने की निरंतर शक्ति प्रदान करें। वे लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहें और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का उनका संकल्प साकार हो।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर समस्त देशवासियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें