Site icon Dainik Savera Times

17 सितंबर को PM Modi करेंगे केंद्रीय विश्वकर्मा योजना शुभारंभ, Anurag Thakur होंगे मुख्य अतिथि

शिमला (गजेंद्र) : केंद्र सरकार द्वारा 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर हाथ से काम करने वाले कारीगरों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की जा रही है जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। शिमला में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा और इस अवसर पर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे।

नेहरू युवा केंद्र संगठन की राज्य निदेशक इरा प्रभात ने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से हाथ से काम करने वाले कारीगरों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहा है। इस योजना के शुभारंभ पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर स्वयं शिमला में लोगों को इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना को पहुंचाया जा सके।

Exit mobile version