Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहाड़ी पर चला रहे अवैध खनन पर Police की कार्रवाई, पोकलेन, 2 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर किया जब्त

January 10, 2023

पहाड़ी पर चला रहे अवैध खनन पर Police की कार्रवाई, पोकलेन, 2 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर किया जब्त

ऊना/संतोषगढ़ : प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अवैध खनन पर कार्रवाई को लेकर सख्त निर्देशों के बाद जिला पुलिस लगातार अवैध खनन पर कार्रवाई कर रही है, जिसके तहत रविवार को देर रात पुलिस ने सिंगा, बाथडी टाहलीवाल में गश्त के दौरान अवैध खनन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने सिंगा की एक पहाड़ी पर चल रहे बड़े सत्र पर अवैध खनन को देखा। जिस पर पुलिस टीम सहायक निरिक्षक गुरदयाल सिंह, राम दास, सहायक खनि निरीक्षक मोहन लाल खनन रक्षक व सतनाम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि इस दौरान एक पाकलेन, दो टिप्पर, एक ट्रैक्टर, दो बिजली जरनेटर, एक स्क्रीनर लगाए गए है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस टीम को मौके पर देख कर अवैध खनन ऑपरेटर व वाहन चालक सहित अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस टीम द्वारा मौके से मिले सामान में पोकलेन, टिप्परो, ट्रैक्टर, जरनेट व स्क्रीनर सहित अन्य सामान को कब्जे में ले लिया गया है। यह जिला पुलिस की अपने आप में बहुत बड़ी सफलता है, इससे साफ हो रहा है कि अवैध खनन का धंधा अभी भी बड़े सत्र पर चला हुआ है। अवैध खनन पर जिला पुलिस नकेल कसने के लिए अवैध खनन कारियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

एसपी बोले- नहीं बक्शे जाएगे अवैध खननकारी

एस.पी. ऊना अजिर्त सेन ने कहा कि अवैध खननकारी बक्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस पुरी मुशतैदी के साथ अन्य सहायक विभागों के साथ मिल कर अवैध खननकारियों के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। अवैध खनन किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा, जिस पर अवैध खनन कारियों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हरोली कांग्रेस ने पुलिस को सराहा

हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू ने कहा कि अवैध खनन पर जीरो टोलेरेंस से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा सरकार के कार्यकाल में देखा है कि किस प्रकार से खनन माफिया को सरंक्षण मिलता रहा है। देखा जा रहा है कि आज भी अवैध खनन उसी हिसाब से किया जा रहा है। लेकिन अब सरकार बदल चुकी है। अब अवैध खनन माफिया को कतई बक्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस सरकार खनन पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के सख्त आदेशों के बाद जिला पुलिस की लगातार खननकारियों पर कार्रवाई हो रही है, जिसकी हम सराहना करते है। विनोद बिटटू ने कहा कि अभी भी कार्रवाई को और ज्यादा सख्त करने की आवश्यकता है। जिसके लिए प्रशासन व पुलिस की हर कार्रवाई को सहयोग व समर्थन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें