Site icon Dainik Savera Times

होटलों में जिस्मफरोशी के अवैध धंधे को लेकर पुलिस की रेड, कई युवतियां गिरफ्तार

ऊना (राजीव भनोट) : ऊना पुलिस ने दो होटलों में रेड कर जिस्मफरोशी के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की ऊना के दो होटलों में जिस्मफरोशी का अवैध धंधा चल रहा है। पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और जिस्मफरोशी का अवैध धंधा होने की पुष्टि होने के बाद एक टीम तैयार कर होटल में रेड की। इस दौरान पुलिस की कारवाई में दोनों होटलों से कुछ युवतियों को भी पुलिस ने अरेस्ट किया है, जो इस अवैध धंधे में शामिल थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः नोबेल पुरस्कार 2023: Jon Fosse को साहित्य में मिलेगा नोबेल पुरस्कार

पुलिस ने होटल के मैनेजर और पंजाब की महिला दलाल को भी मौके से पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई युवतियां पंजाब और हिमाचल के अलग-अलग जिलों से बताई जा रही है। एडिशनल एसपी संजीव भाटिया ने ऊना के दो होटलों में जिस्मफरोशी के अवैध धंधे के होने को लेकर रेट कंडक्ट किए जाने की पुष्टि की है और पुलिस द्वारा इम्मोरल ट्रैरेफिंकिंग प्रिवेशनल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच किए जाने की बात कही है।

Exit mobile version