Site icon Dainik Savera Times

बस्सी-गंगुवाल रोड पर पुलिस ने पिकअप गाड़ी से बरगद की लकड़ी की बरामद

स्वारघाट(राकेश चंदेल) : श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते बेहरडा चौक पर लगभग 5:30 बजे प्रात: पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम ने बस्सी-गंगुवाल रोड पर बेहरडा चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। तो एक पिकअप गाड़ी बस्सी की ओर से आई, गाड़ी को आते हुए देख कर जब पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी को रुकवाया और ड्राइवर का नाम व पता पूछा तो ड्राइवर ने अपना नाम व पता गगनदीप पिता का नाम मलकीत सिंह गांव दलेत पोस्ट ऑफिस लैहडी तहसील श्री नैना देवी जी जिला बिलासपुर उम्र 26 साल बताया।

गाड़ी के उपर लगे तिरपाल को खोलकर चैक करवाया तो गाड़ी के अन्दर पेड़ बरगद के करीब 40/50 पीस जो करीब 4-4 फुट के पाए गए तथा पिकअप गाड़ी डाले तक बरगद की लकड़ी से भरी हुई पाई गई, बरगद की लकड़ी को ले जाने पर चालक गगनदीप उपरोक्त से परमिट मांगा गया तो चालक उपरोक्त कोई भी वैध परमिट/राहदारी पेश पुलिस न कर सका। जिस पर पुलिस ने धारा 41,42 आई एफ एक्ट व सेक्शन 303(2) बी एनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

Exit mobile version